आज का राशिफल 20 जुलाई 2026: हस्त नक्षत्र में चंद्रमा का गोचर, कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

Aaj Ka Rashifal 20 July 2026: आज चंद्रमा हस्त नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का विस्तृत राशिफल।

आज का राशिफल 20 जुलाई 2026: हस्त नक्षत्र में चंद्रमा का गोचर, कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य
Published By- A.K. Mishra

Aaj Ka Rashifal 20 July 2026: 20 जुलाई 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव के संकेत दे रही है। आज चंद्रमा कन्या राशि में अपने ही हस्त नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जिससे सूझबूझ, विश्लेषण क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता में वृद्धि होगी। आज का दिन कई लोगों के लिए महत्वपूर्ण फैसले लेने, नई योजनाएं बनाने और रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल रह सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्यवास्तुशास्त्री एवं अंक ज्योतिषीआचार्य अभिषेक भट्ट से सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज 20 जुलाई 2026, सोमवार का दिन कैसा रहेगा?

ग्रहों की स्थिति

वर्तमान में मंगल वृषभ राशि, बुध मिथुन राशि, सूर्य और गुरु कर्क राशि, शुक्र और केतु सिंह राशि, चंद्रमा कन्या राशि में हस्त नक्षत्र, राहु कुंभ राशि तथा शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

चंद्रमा का हस्त नक्षत्र में होना व्यक्ति को गहराई से सोचने, तथ्यों की जांच-पड़ताल करने और किसी भी विषय की तह तक पहुंचने की क्षमता प्रदान करता है। यह समय अनावश्यक चिंता का नहीं बल्कि गंभीर चिंतन और सही निष्कर्ष तक पहुंचने का माना जा रहा है।

मेष राशि

आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि प्रेम संबंधों और संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं तथा विरोधियों पर आपका प्रभाव बना रहेगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। हरी वस्तु का दान शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

मन में कई तरह के विचार चलते रहेंगे, जिससे मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। प्रेम संबंधों में हल्की नोकझोंक की संभावना है। संतान की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। व्यापार सामान्य से बेहतर रहेगा। मां काली की पूजा करना शुभ फलदायी रहेगा।

मिथुन राशि

भूमि, मकान या वाहन से जुड़े कार्यों के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक मामलों में संयम बनाए रखें क्योंकि घरेलू विवाद की संभावना भी बन सकती है। निवेश के लिए अच्छा समय रहेगा। तांबे की वस्तु का दान लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि

आज आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। कारोबार में नई योजनाओं को लागू करने का अवसर मिल सकता है। प्रेम जीवन और पारिवारिक संबंध सुखद रहेंगे। फिलहाल बड़े निवेश से बचना बेहतर रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

सिंह राशि

स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आय में वृद्धि के संकेत हैं, लेकिन निवेश करने में जल्दबाजी न करें। व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान शुभ माना गया है।

कन्या राशि

आज व्यक्तित्व में आकर्षण और आत्मविश्वास दोनों दिखाई देंगे। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलने के साथ निवेश के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। मां काली की आराधना लाभदायक रहेगी।

तुला राशि

मानसिक तनाव और अनावश्यक चिंताएं परेशान कर सकती हैं। सिरदर्द या आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। व्यापार में स्थिति अच्छी बनी रहेगी और निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। बजरंगबली की पूजा करें।

वृश्चिक राशि

आर्थिक लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं। पुराने निवेश से भी फायदा मिलने की संभावना है। यात्रा के योग बन रहे हैं और शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार में सफलता मिलेगी। हनुमान जी की आराधना करना शुभ रहेगा।

धनु राशि

कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी और कानूनी मामलों में राहत मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा जबकि व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। निवेश के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है। बजरंगबली का स्मरण करें।

मकर राशि

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों और यात्राओं के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में पहले की तुलना में सुधार रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। मां काली की पूजा शुभ रहेगी।

कुंभ राशि

आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। छोटी-मोटी परेशानियां सामने आ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार और आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। गणेश जी को हरी वस्तु अर्पित करना शुभ रहेगा।

मीन राशि

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में सफलता मिलने के योग हैं। भूमि से जुड़े निवेश लाभदायक साबित हो सकते हैं। लाल वस्तु का दान शुभ रहेगा।