तेहरान और बेरूत पर तबाही मचा रहा इजरायल, हिजबुल्लाह के गढ़ में रातभर दागी मिसाइल

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अपने विनाशकारी मोड़ पर पहुंच गया है। इजरायल-अमेरिका और ईरान कोई भी जवाबी कार्रवाई से पीछे नहीं हट रहा है।

तेहरान और बेरूत पर तबाही मचा रहा इजरायल, हिजबुल्लाह के गढ़ में रातभर दागी मिसाइल
Published By- Diwaker Mishra

तेल अवीव/जनमत न्यूज़। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अपने विनाशकारी मोड़ पर पहुंच गया है। इजरायल-अमेरिका और ईरान कोई भी जवाबी कार्रवाई से पीछे नहीं हट रहा है। कहीं मिसाइलें तो कहीं ड्रोन, ऐसा ही मंजर इन दिनों मिडिल ईस्ट में देखने को मिल रहा है।

वहीं, इजरायल द्वारा ईरान पर बड़े पैमाने पर हमलों की चेतावनी देने की घोषण के कुछ घंटे बाद राजधानी तेहरान में विस्फोटक हमला किया। यह हमला एक व्यस्त खरीदारी वाली सड़क पर हुआ।

हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना

इजरायल की सेना ने शुक्रवार को बताया कि उसने बेरूत में रात भर में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर हमले किए। इजरायली सेना ने बेरूत में कमांड केंद्रों और बहुमंजिला इमारतों के साथ-साथ हिजबुल्लाह के उन ड्रोनों को रखने वाले एक ठिकाने को निशाना बनाया, जिनका उद्देश्य इजरायल पर हमला करना था।

इजरायली रक्षा मंत्रालय के अनुसार, "इन कमांड सेंटरों का इस्तेमाल हिजबुल्लाह द्वारा आईडीएफ सैनिकों और इजरायल राज्य के खिलाफ कई आतंकवादी हमलों को अंजाम देने और आगे बढ़ाने के लिए किया जाना था।"

इजरायल ने 26 बार किए हमले

इजरायली रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने अब तक लेबनान के बेरूत के दक्षिण में स्थित शिया मुस्लिम बहुल उपनगर दाहियेह पर 26 बार हमले किए हैं। इजरायल इस उपनगर को हिजबुल्लाह का गढ़ मानता है।

ट्रंप ने ईरान के नेतृत्व को लेकर रखी अपनी बात

गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण तेल और गैस की कीमतों में वृद्धि का खतरा मंडरा रहा है। इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रंपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में बढ़ती गैस की कीमतों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, जबकि युद्ध वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को बाधित कर रहा है। अमेरिका ने भारत को समुद्र में फंसे रूसी तेल को खरीदने के लिए 30 दिन की छूट दी है।

वहीं, ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का माजाक उड़ाते हुए एक मामलू व्यक्ति बताए। ट्रंप ने कहा, "हम ऐसा व्यक्ति चाहते हैं जो ईरान में सद्भाव और शांति लाए।"