प्रतापगढ़ के सोनवा महुली में भव्य कलश यात्रा की तैयारियां पूरी, श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगेगा पूरा क्षेत्र

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के सोनवा महुली में भव्य कलश यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम आयोजक दीपक उमरवैश्य सभासद सोनवा महुली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं के उत्साहपूर्वक शामिल होने की तैयारी है।

प्रतापगढ़ के सोनवा महुली में भव्य कलश यात्रा की तैयारियां पूरी, श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगेगा पूरा क्षेत्र
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट 

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के सोनवा महुली में भव्य कलश यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम आयोजक दीपक उमरवैश्य सभासद सोनवा महुली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं के उत्साहपूर्वक शामिल होने की तैयारी है।

फूल-मालाओं से सजी महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा की शोभा बढ़ाएंगी। इस भव्य आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आएगा।

श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उल्लास के बीच निकलने वाली इस यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी की उम्मीद है। आयोजन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है और महुली में भक्ति एवं आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।