JLR की कमजोर गाइडेंस से गिरे Tata Motors के शेयर, 5% से ज्यादा की गिरावट

सोमवार को BSE में Tata Motors के शेयर 5% गिरकर 672.75 रुपये तक आ गए। गिरावट का कारण JLR द्वारा आगामी वित्तीय वर्षों के लिए कमजोर EBIT मार्जिन और फ्री कैश फ्लो का अनुमान देना रहा।...

JLR की कमजोर गाइडेंस से गिरे Tata Motors के शेयर, 5% से ज्यादा की गिरावट
Published By: Satish Kashyap

Business News:सोमवार को BSE में Tata Motors के शेयर 5% गिरकर 672.75 रुपये तक आ गए। गिरावट का कारण JLR द्वारा आगामी वित्तीय वर्षों के लिए कमजोर EBIT मार्जिन और फ्री कैश फ्लो का अनुमान देना रहा।

  • JLR का अनुमान:

    • FY26 में EBIT मार्जिन 5-7% के बीच रहने का अनुमान।

    • FY25 में यह मार्जिन 8.5% था।

    • FY24 में कंपनी का फ्री कैश फ्लो 1.5 अरब पाउंड था, लेकिन FY25 में यह शून्य के करीब रहने की आशंका जताई गई है।

  • लॉन्ग टर्म गाइडेंस:

    • FY27–FY28 में 10% मार्जिन तक लौटने और कैश फ्लो सुधार का लक्ष्य बताया गया है, लेकिन कोई स्पष्ट टाइमलाइन नहीं दी गई।


Tata Motors पर असर:

  • JLR का Tata Motors के वित्तीय प्रदर्शन में अहम योगदान है। FY25 में कंपनी के रेवेन्यू का 71% हिस्सा और प्रॉफिटैबिलिटी का 80% हिस्सा JLR से आया।

  • इसके बावजूद प्रति यूनिट एवरेज रेवेन्यू में कोई खास वृद्धि नहीं देखने को मिली।

  • Tata Motors का प्रदर्शन:

    • पिछले 1 साल में शेयर 32% तक गिर चुका है

    • 52 हफ्तों का हाई: ₹1179.05

    • 52 हफ्तों का लो: ₹542.55