अयोध्या: स्वदेशी जागरण मंच ने किया स्टारलिंक का विरोध, भारत में लाइसेंस न देने की सरकार से मांग

उप्र के अयोध्या जनपद मे देवकाली स्थित एक भवन मे स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की अनुमति देने का विरोध कर प्रेस वार्ता किया।

अयोध्या: स्वदेशी जागरण मंच ने किया स्टारलिंक का विरोध, भारत में लाइसेंस न देने की सरकार से मांग
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद मे देवकाली स्थित एक भवन मे स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की अनुमति देने का विरोध कर प्रेस वार्ता किया।

राम नगरी में आयोजित प्रेस वार्ता में मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि स्टारलिंक को लाइसेंस देना देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी की सेवाओं पर सरकार का नियंत्रण सीमित हो सकता है, जिससे कानून-व्यवस्था और गोपनीय सूचनाओं की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

डॉ.राजीव कुमार ने कहा कि भारत को स्वदेशी तकनीक और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देनी चाहिए। मंच ने केंद्र सरकार से मांग की कि स्टारलिंक को भारत में अनुमति न दी जाए और किसी भी दबाव में राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता न किया जाए।