हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्योहार, 105 जगहों पर अदा हुई नमाज

जिले में आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बड़े ही उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न इलाकों में कुल 105 स्थानों पर नमाज अदा की गई, जिनमें 64 ईदगाह और 41 मस्जिदें शामिल रहीं।

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्योहार, 105 जगहों पर अदा हुई नमाज
REPORTED BY - SONU DUBEY, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

कासगंज/जनमत न्यूज। जिले में आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बड़े ही उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न इलाकों में कुल 105 स्थानों पर नमाज अदा की गई, जिनमें 64 ईदगाह और 41 मस्जिदें शामिल रहीं। नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दोनों हाथ उठाकर देश की अमन-शांति, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ की।

त्योहार के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। जिले भर में मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सभी प्रमुख स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी गई और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। प्रशासन की सतर्कता और जनता के सहयोग से पूरे जिले में ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई, जिससे सामाजिक सौहार्द का संदेश भी गया।