बांदा में मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ, DIG और SP के नेतृत्व में निकाली गई जागरूकता रैली

उप्र के बांदा जनपद में मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ किया गया। DIG राजेश एस. और SP पलाश बंसल के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।

बांदा में मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ, DIG और SP के नेतृत्व में निकाली गई जागरूकता रैली
Published By- Diwaker Mishra

बांदा से दुर्गेश कश्यप की रिपोर्ट  

बांदा/जनमत न्यूज़। उप्र के बांदा जनपद में मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ किया गया। DIG राजेश एस. और SP पलाश बंसल के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।

महिला हेल्पलाइन 1090, यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन डीआईजी और एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।

रेलवे स्टेशन, प्रमुख बाजारों और क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दुर्गा पंडालों में अग्नि सुरक्षा और विद्युत सुरक्षा के निर्देश दिए गए। डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों के अनुसार ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल की हिदायत दी।

आमजन से संवाद कर शांतिपूर्ण और सुरक्षित नवरात्रि मनाने अपील की। अगले 10 दिनों तक मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जाएगा।