कौशाम्बी: महिलाओं पर ढहा मिट्टी का टीला, मां बेटी समेत तीन की मौत; कई गंभीर

उप्र के कौशाम्बी जिले में रविवार की सुबह घर की पुताई के लिए तालाब किनारे मिट्टी निकाल रही महिलाओं पर अचानक मिट्टी का टीला ढह गया, मिट्टी के टीले के नीचे दर्जनों महिलाएं दब गई।

कौशाम्बी: महिलाओं पर ढहा मिट्टी का टीला, मां बेटी समेत तीन की मौत; कई गंभीर
Published By- Diwaker Mishra

कौशाम्बी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट

कौशाम्बी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशाम्बी जिले में रविवार की सुबह घर की पुताई के लिए तालाब किनारे मिट्टी निकाल रही महिलाओं पर अचानक मिट्टी का टीला ढह गया, मिट्टी के टीले के नीचे दर्जनों महिलाएं दब गई।

मिट्टी का टीला ढहने के बाद चीख पुकार मच गई। इस हादसे में मां बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई की हालत गंभीर बनी हुई है, फिलहाल, घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

घटना मंझनपुर तहसील अंतर्गत चाकथामा गांव की है जहा गांव की दर्जनों महिलाएं सूखे तालाब से  मिट्टी निकाल रही थीं। अचानक मिट्टी का टीला भरभराकर गिर गया जिससे  लगभग दर्जन भर महिलाएं उसके नीचे दब गईं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों में अफरा-तफरी फैल गई।

हादसे की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने मां बेटी समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया,मृतकों की पहचान उत्तरा देवी, गीता देवी और बिट्टी के रूप में हुई है।

घटना में घायल हुए अन्य लोगों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। प्रशासन ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटे हुए है।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ अमित पाल शर्मा और पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण मेडिकल कॉलेज पहुंच कर घायलों का हाल जाना और हॉस्पिटल के डॉक्टर और कर्मचारियों से समुचित इलाज और देखरेख के लिए कहा।