फ़िरोज़ाबाद में LPG की आपूर्ति में कोई समस्या नही, प्रशासन ने जारी किया ऑनलाइन बुकिंग नम्बर
फिरोजाबाद जनपद के जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देशन में जिला पूर्ति अधिकारी ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि भारत सरकार के द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार घरेलू सिलेण्डरों (LPG) की आपूर्ति में कोई समस्या नही है।
फ़िरोज़ाबाद से विमल कुमार सिंह की रिपोर्ट
फ़िरोज़ाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फिरोजाबाद जनपद के जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देशन में जिला पूर्ति अधिकारी ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि भारत सरकार के द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार घरेलू सिलेण्डरों (LPG) की आपूर्ति में कोई समस्या नही है।
जनपद फिरोजाबाद में सभी घरेलू कनैक्शनधारकों को उनकी बुकिंग के उपरान्त 02-03 दिवस में सुगमता से घरेलू गैस उपलब्ध करायी जा रही है। घरेलू गैस सिलेण्डर की बुकिंग कराने के 25 दिन के अन्तराल के बाद ही ऑनलाइन माध्यम से दोबारा बुकिंग करायी जा सकती है, ऑनलाइन बुकिंग नम्बर 8454955555/7718955555 है।
पीएनजी एंव सीएनजी की आपूर्ति निर्वाध रूप से जारी है, जिससे घरेलू और परिवहन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई कमी नही होगी। उक्त के अतिरिक्त डीजल/पेट्रोल का भी पर्याप्त भण्डारण पेट्रोल/डीजल पम्पों के पास है तथा उक्त की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही है।
उन्होने आमजनमानस से अपील की है, कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह एंव भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें एंव किसी भी स्थिति में पैनिक न हो और यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाता है तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए। जिला पूर्ति कार्यालय, फिरोजाबाद का कन्ट्रोल रूम नम्बर 05612-285222 है।किसी भी शिकायत समस्या के लिए तुरंत संपर्क कर सकते हैं

Janmat News 
