Aaj Ka Rashifal 3 जुलाई 2025: जानिए आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है?

आज 3 जुलाई 2025, बुधवार को ग्रहों की चाल किस राशि पर क्या प्रभाव डालेगी? जानें स्वास्थ्य, करियर, संबंध, धन और शुभ उपायों से जुड़ा आज का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 जुलाई 2025: जानिए आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है?
Published By- A.K. Mishra

आज 3 जुलाई 2025, बुधवार को ग्रहों की चाल किस राशि पर क्या प्रभाव डालेगी? जानें स्वास्थ्य, करियर, संबंध, धन और शुभ उपायों से जुड़ा आज का दैनिक राशिफल:-

मेष (Aries)

स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन विरोधियों पर आपकी पकड़ मजबूत बनी रहेगी। ज्ञान और गुण में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
प्रेम-संतान: अच्छा
व्यापार: अच्छा
उपाय: हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ (Taurus)

बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है।
प्रेम-संतान: थोड़ी सावधानी रखें
व्यापार: अच्छा
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन (Gemini)

गृहस्थ जीवन में तनाव की संभावना है लेकिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
स्वास्थ्य: सुधार की ओर
प्रेम-संतान: संतुलित
व्यापार: बहुत अच्छा
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

कर्क (Cancer)

आज पराक्रम के बल पर सफलता मिलेगी। करियर और नौकरी में उन्नति के संकेत हैं।
स्वास्थ्य: बेहतर
प्रेम-संतान: ठीक-ठाक
व्यापार: अच्छा
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

सिंह (Leo)

धन और रिश्तेदारों में वृद्धि के योग हैं। हालांकि आज निवेश से बचें और बोलचाल में संयम रखें।
प्रेम-संतान: अच्छा
व्यापार: अच्छा
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

कन्या (Virgo)

आपका आत्मबल बढ़ा रहेगा। विरोधियों पर जीत मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च परेशानी दे सकता है।
प्रेम-संतान: अच्छा
व्यापार: अच्छा
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

तुला (Libra)

मानसिक बेचैनी, घबराहट और सिरदर्द की शिकायत रह सकती है।
प्रेम-संतान: अच्छा
व्यापार: अच्छा
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक (Scorpio)

नई आय के स्रोत बनेंगे, पुराने संपर्कों से लाभ मिलेगा। यात्रा के भी योग हैं।
स्वास्थ्य-प्रेम-व्यापार: उत्तम
उपाय: हरी वस्तु का दान करें।

धनु (Sagittarius)

कानूनी मामलों में जीत के आसार हैं। व्यापारिक सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं।
स्वास्थ्य: अच्छा
प्रेम-संतान: मध्यम
व्यापार: बहुत अच्छा
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

मकर (Capricorn)

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी। यात्रा का योग है।
स्वास्थ्य-प्रेम-व्यापार: बहुत अच्छा
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कुंभ (Aquarius)

आज का दिन सतर्कता का है। चोट या दुर्घटना की संभावना बन रही है।
स्वास्थ्य: प्रभावित
प्रेम-संतान: अच्छा
व्यापार: अच्छा
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मीन (Pisces)

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की और नौकरी में मजबूती आएगी।
प्रेम-संतान: सहयोगी
व्यापार: शुभ
उपाय: श्री गणेश जी को प्रणाम करें।