राम नगरी में निकाली गई तिरंगा यात्रा

रामनगरी अयोध्या में भी निकाली गई तिरंगा यात्रा। पाकिस्तान पर भारत की ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के बाद देश के सभी जगहों पर निकाली जा रही है तिरंगा यात्रा।

राम नगरी में निकाली गई तिरंगा यात्रा
REPORTED BY - AZAM KHAN, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

अयोध्या/जनमत। रामनगरी अयोध्या में भी निकाली गई तिरंगा यात्रा। पाकिस्तान पर भारत की ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के बाद देश के सभी जगहों पर निकाली जा रही है तिरंगा यात्रा। रामनगरी अयोध्या में भी भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा। तिरंगा यात्रा में लगे भारत मां की जयकारे। तिरंगा यात्रा गांधी पार्क से सिविल लाइन रिकाबगंज होते हुए चौक पहुंची।

तिरंगा यात्रा में भाजपा के पूर्व सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, समाजवादी पार्टी के बागी विधायक अभय सिंह के साथ भाजपा महिला मोर्चा की मातृ शक्तियां भी शामिल हुई।