फर्रुखाबाद में धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, भारी भीड़ ने जगाई आस्था की अलख
उप्र के फरुर्खाबाद जनपद में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा बड़ी धूम धाम से निकाली गई। रथ यात्रा में जिले के जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फरुर्खाबाद जनपद में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा बड़ी धूम धाम से निकाली गई। रथ यात्रा में जिले के जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
मिली जानकारी के अनुसार भगवान की शोभा यात्रा मुख्य मार्ग होते हुए निकाली गई। इस दौरान भगवान जगन्नाथ जी अपनी बहन सुभद्रा व बलराम के साथ रथों में सवार हुए।
शोभा यात्रा के लिए रथ बनवाने के लिए उड़ीसा के पुरी से कारीगर बुलाए गये। जगन्नाथ यात्रा में हजारों की भीड़ ने आस्था की अलख जगाई। शोभा यात्रा का समापन लोहाई रोड से चौक, घुमना, स्टेट बैंक होते हुए घमंडी कूचा में भगवान जगन्नाथ के मंदिर में हुआ।


