Aaj Ka Rashifal 19 July 2025: जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

आज का दिन कुछ राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानें दैनिक राशिफल के अनुसार क्या कहते हैं आपके सितारे। 

Aaj Ka Rashifal 19 July 2025: जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Published By- A.K. Mishra

Aaj Ka Rashifal 19 July 2025: ग्रह स्थिति: चंद्रमा मेष में, शुक्र वृषभ में, गुरु मिथुन में, सूर्य व बुध कर्क में, मंगल व केतु सिंह में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

आज का दिन कुछ राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानें दैनिक राशिफल के अनुसार क्या कहते हैं आपके सितारे। 

मेष राशि (Aries):

आज आप शुभ कार्यों के केंद्र में रहेंगे। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और मानसिक स्थिति मजबूत होगी।स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार – तीनों क्षेत्रों में दिन शुभ रहेगा।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus):

बेचैनी और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि (Gemini):

आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है। पुराने अटके हुए पैसे मिल सकते हैं।शुभ समाचार की प्राप्ति और यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि (Cancer):

व्यापारिक स्थिति में मजबूती आएगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय संभव।स्वास्थ्य, प्रेम और संतान पक्ष भी बेहतर रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि (Leo):

भाग्य का साथ मिलेगा, अटके काम बनेंगे। यात्रा का योग है।थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, लेकिन दिन अच्छा रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि (Virgo):

परिस्थितियां थोड़ी कठिन हो सकती हैं। चोट या विवाद से बचें। प्रेम और व्यापार में राहत रहेगी।
उपाय: बजरंगबली को प्रणाम करें, लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि (Libra):

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर भी स्थिति अनुकूल रहेगी।प्रेम और संतान की दृष्टि से भी दिन सकारात्मक रहेगा।
उपाय: बजरंगबली को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा, लेकिन मानसिक अशांति रह सकती है।स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius):

विद्यार्थियों और रचनात्मक कार्यों में लगे लोगों के लिए दिन शुभ। प्रेम-संतान में थोड़ी कमी, व्यापार में लाभ के योग।
उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

मकर राशि (Capricorn):

घर में तनाव हो सकता है लेकिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार – सभी में अनुकूलता।
उपाय: काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ राशि (Aquarius):

मेहनत रंग लाएगी। रोज़गार और व्यापार में प्रगति के संकेत हैं।  स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

 मीन राशि (Pisces):

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों क्षेत्र अच्छे रहेंगे।
उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।