आज का राशिफल 18 सितंबर 2025: इन 4 राशियों को हर काम में मिलेगी सफलता

Aaj Ka Rashifal 18 September 2025: आज मिथुन, कर्क, तुला और सिंह राशि वालों के लिए शुभ दिन है। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन का हाल।

आज का राशिफल 18 सितंबर 2025: इन 4 राशियों को हर काम में मिलेगी सफलता
Published By- A.K. Mishra

Aaj Ka Rashifal 18 September 2025: पंचांग के अनुसार, आज 18 सितंबर 2025 दिन गुरुवार है। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, पुष्य नक्षत्र और शिव योग रहने वाला है। इसके साथ ही दक्षिण दिशा में शूल रहेगा। राहु काल दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक रहेगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार मंगल तुला राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, चंद्र व गुरु कर्क राशि में, सूर्य और बुध कन्या राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे।

मेष राशि

आज मेष राशि वालों को अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है, अन्यथा मुश्किलें बढ़ सकती हैं। घर का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है, लेकिन दिन के अंत में स्वादिष्ट भोजन और बौद्धिक कार्यों से संतोष मिलेगा। राजनीति में कदम रखने वालों को सफलता के योग हैं।

वृषभ राशि

वृषभ जातकों को सलाह है कि अपने निजी राज किसी से साझा न करें, वरना लोग मजाक बना सकते हैं। आज विवादों से दूरी बनाए रखें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। राजकीय कार्यों में अड़चन संभव है।

मिथुन राशि

अविवाहित जातकों के विवाह प्रयास सफल हो सकते हैं। आर्थिक लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। हालांकि, मन में स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यस्थल का माहौल अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की कार्यशैली से अधिकारी प्रभावित होंगे। निवेश से लाभ की संभावना है, हालांकि ऐश्वर्य पर अधिक खर्च होगा। दिन के अंत में शुभ समाचार मिल सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा भी सफल रहेगी।

सिंह राशि

सिंह जातकों के लिए व्यवसायिक यात्रा लाभकारी होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। हालांकि चोरी या स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिजनों का सहयोग मुश्किल घड़ी में सहारा बनेगा।

कन्या राशि

आज कन्या राशि के जातकों को खर्च पर नियंत्रण रखना चाहिए। किसी भी प्रकार के विवाद या जोखिम भरे काम से बचें। जल्दबाजी में किसी पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है।

तुला राशि

नौकरी में बदलाव और पदोन्नति की संभावना है। नए अनुबंध बन सकते हैं और रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। हालांकि काम के दबाव की वजह से सेहत पर असर पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि

निवेश के मामले में आज जल्दबाजी से बचें। दूसरों की देखा-देखी करने के बजाय अपने निर्णय पर भरोसा करें। कार्यशैली में सुधार से लाभ बढ़ेगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों को आज एकाग्र होकर काम करने की जरूरत है। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी और राजकीय बाधाएं दूर होंगी। निवेश शुभ रहेगा, लेकिन परिवार की चिंता बनी रहेगी।

मकर राशि

मकर जातकों की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हालांकि घर के बुजुर्गों की चिंता रहेगी। वाहन और मशीनरी का इस्तेमाल सावधानी से करें। विवादों से दूरी बनाए रखना ही बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि

आज कुंभ राशि के जातक दिनभर व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र का तनाव निजी जीवन को प्रभावित कर सकता है। रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है, लेकिन आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।

मीन राशि

मीन राशि वालों का पिता के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। चोरी या हानि की आशंका है, लेकिन संपत्ति से लाभ होने की संभावना भी है।