आज का राशिफल 25 सितंबर 2025 आज तुला राशि वाले सितारों की तरह चमकेंगे, जानें अपनी राशि का हाल

आज का राशिफल 25 सितंबर 2025: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। तुला राशि वालों के लिए सितारे खास रहेंगे। करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यफल।

आज का राशिफल 25 सितंबर 2025 आज तुला राशि वाले सितारों की तरह चमकेंगे, जानें अपनी राशि का हाल
Published By- A.K. Mishra

आज का राशिफल 25 सितंबर 2025: ग्रहों की स्थिति-गुरु मिथुन राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, सूर्य और बुध कन्या राशि में, मंगल और चंद्रमा तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

मेष राशि
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी और करियर मजबूत होंगे। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि
शत्रुओं पर विजय मिलेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम-संतान और व्यापार अनुकूल रहेंगे।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि
भावुकता और क्रोध में निर्णय लेने से बचें। लिखने-पढ़ने और अध्ययन में समय व्यतीत करें। व्यापार अच्छा रहेगा, लेकिन प्रेम-संतान पक्ष थोड़ा मध्यम रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

कर्क राशि
भूमि, भवन या वाहन खरीदने का योग है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार और व्यापार लाभकारी रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि
साहस और पराक्रम रंग लाएंगे। रोजगार और व्यवसाय में उन्नति होगी। नए काम की शुरुआत के लिए शुभ समय।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि
धन की प्राप्ति होगी। परिवार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी शुभ हैं। निवेश सोच-समझकर करें।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

तुला राशि
आज सितारों की तरह चमकेंगे। जीवन में संतुलन बना रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम स्थिति में रहेंगे।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि
खर्च अधिक रहेगा जिससे तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सिरदर्द और आंखों में तकलीफ हो सकती है। व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि
आय के नए स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अनुकूल रहेंगे।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि
व्यापार में मजबूती आएगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
 उपाय: काली मां को प्रणाम करें।

कुंभ राशि
भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा योग है। बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी में सफलता मिलेगी।
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि
परिस्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं। कोई बड़ा रिस्क न लें। स्वास्थ्य और प्रेम-संतान पर ध्यान दें। व्यापार सामान्य रहेगा।
 उपाय: शिवजी का जलाभिषेक करें।

डिस्क्लेमर: यह राशिफल सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसके पूर्णत: सत्य या सटीक होने का दावा नहीं किया जाता। कोई भी निर्णय लेने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।