अखिलेश यादव से रोज पूछा जाता है एक सवाल, उसी पर करते है होमवर्क: सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता
उप्र के हरदोई जनपद के नॉर्मल स्कूल ग्राउंड में सुभासपा द्वारा सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय एवं समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने के उद्देश्य से आगामी 13 सितंबर को सामाजिक समरसता महारैली का आयोजन किया जा रहा है.
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद के नॉर्मल स्कूल ग्राउंड में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) द्वारा सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय एवं समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने के उद्देश्य से आगामी 13 सितंबर 2026 को सामाजिक समरसता महारैली का आयोजन किया जा रहा है।
जिसकी रूपरेखा के लिए आज सुभासपा नेताओं ने बैठक की और उसके बाद पत्रकारों से वार्ता भी की।सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने कहाकि ओमप्रकाश राजभर अखिलेश यादव से हर रोज ट्वीट के माध्यम से एक प्रश्न करते है जिसके क्रम में अखिलेश यादव सुबह से शाम तक होमवर्क करते है।
सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने बताया कि यह महारैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का व्यापक अभियान है।
कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का स्पष्ट मानना है कि समाज की मजबूती आपसी भाईचारे, समान अवसर और सामाजिक न्याय से होती है। प्रदेश के विकास में किसी भी वर्ग की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए और समाज के पिछड़े, वंचित एवं कमजोर वर्गों को सम्मान, अधिकार और विकास के समान अवसर मिलना चाहिए।
उन्होंने बताया कि आगामी 13 सितंबर को होने वाली महारैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रमुख नेता रहेंगे.
साथ ही महारैली में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता, सामाजिक न्याय, पिछड़े एवं वंचित वर्गों के अधिकार, सम्मान और विकास से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
इस दौरान पत्रकारों द्वारा मंत्री ओमप्रकाश राजभर के द्वारा ट्वीट को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कहां जा रहे हो अखिलेश यादव के द्वारा बिना पढ़े लिखे लोगों को गालियां देने के लिए लगाया गया था तुझे
पाप का घड़ा भरता है तो फूटता जरूर है और ऐसे में जब ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वह गाली तो नहीं देंगे लेकिन एक सवाल जरूर पूछ करेंगे जो सवाल पूछते हैं जिसके क्रम में अखिलेश यादव दिन भर सुबह से शाम तक होमवर्क किया करते हैं।




