औरैया: अन्हैया नदी का जलस्तर बढ़ने से धान के खेतों में भरा पानी, किसानों ने किया श्रमदान

उप्र के औरैया जनपद में अन्हैया नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कुदरकोट क्षेत्र में करीब 100 बीघा धान की फसल में पानी भर गया है। खेतों में अधिक मात्रा में पानी जमा होने से किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है।

औरैया: अन्हैया नदी का जलस्तर बढ़ने से धान के खेतों में भरा पानी, किसानों ने किया श्रमदान
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में अन्हैया नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कुदरकोट क्षेत्र में करीब 100 बीघा धान की फसल में पानी भर गया है। खेतों में अधिक मात्रा में पानी जमा होने से किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है।

पानी की निकासी के लिए बुधवार को भाईपुरा और झुगुरियापुर के बीच रठा बंबा के शेपिन नाला की किसानों ने सामूहिक रूप से साफ-सफाई की।

भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के जिलाध्यक्ष विशेष यादव ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने से खेतों में पानी भर गया था। पानी की निकासी के लिए शेपिन नाला के गेट पर जलभराव और गंदगी के कारण निकासी प्रभावित हो रही थी।

इसके बाद नगला लालजू, नगला महुआ, चन्हैया और अंबेडकर नगर समेत आसपास के किसानों ने एकजुट होकर नाले की सफाई का जिम्मा उठाया, ताकि खेतों में भरा अतिरिक्त पानी बाहर निकल सके और धान की फसल को नुकसान से बचाया जा सके।

किसानों ने बताया कि खेतों में अभी भी काफी मात्रा में पानी भरा हुआ है। नाले की सफाई के बाद पानी की निकासी तेज होने की उम्मीद है, जिससे फसल को राहत मिल सकेगी।

सफाई अभियान में विशेष यादव के नेतृत्व में विमलेश, सुखवीर, निर्भय चंद्र, अशोक, कप्तान सिंह, अनोखेलाल, राहुल, सतेंद्र, संजय, विवेक, जितेंद्र और अंजनी समेत किसानों ने श्रमदान किया। किसानों ने कहा कि फसल बचाने के लिए सभी किसान मिलकर प्रयास कर रहे हैं।