प्रतापगढ़ के अजगरा महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था का अधिकारियों ने लिया जायजा, कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में होने वाले अजगरा महोत्सव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को क्षेत्राधिकारी लालगंज राजीव द्विवेदी एवं उप जिलाधिकारी लालगंज वाचस्पति सिंह ने थाना लीलापुर क्षेत्र में आयोजित अजगरा महोत्सव का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में होने वाले अजगरा महोत्सव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को क्षेत्राधिकारी लालगंज राजीव द्विवेदी एवं उप जिलाधिकारी लालगंज वाचस्पति सिंह ने थाना लीलापुर क्षेत्र में आयोजित अजगरा महोत्सव का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महोत्सव स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
अधिकारियों ने श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा, सुगम आवागमन और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहने तथा महोत्सव स्थल पर लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा गया। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आपसी समन्वय के साथ अजगरा महोत्सव को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।




