अलीगढ़: दर्जा प्राप्त मंत्री रघुराज सिंह का विवादित बयान- देशद्रोही है सलमान खान, चला जाए पाकिस्तान
अलीगढ़ जनपद में विवादित बयान देने के चलते सुर्खियों में रहने वाले योगी सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री (श्रम एवं सेवायोजन) ठाकुर रघुराज सिंह ने फिल्म एक्टर सलमान खान को लेकर विवादित बयान दिया है।
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में विवादित बयान देने के चलते सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के योगी सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री (श्रम एवं सेवायोजन) ठाकुर रघुराज सिंह ने फिल्म एक्टर सलमान खान को लेकर विवादित बयान दिया है।
विवादित बयान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को देशद्रोही बताते हुए बेहद ही संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने सलमान खान को भारत छोड़कर पाकिस्तान जाने की नसीहत देते हुए नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 41 सेकेंड के वीडियो में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने सलमान खान देश द्रोही बताया हैं। साथ ही कहा सलमान खान को पाकिस्तान से ज्यादा प्यार है ।सलमान खान पाकिस्तान चला जाएं।
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में रहने वाले हिंदुओं को नैन मटक्का दिखाकर पैसा कमाता है। पाकिस्तान और बांग्लादेश को सपोर्ट करते हैं। कही न कही मुसलमान को सपोर्ट करता है और हिंदुओं से पैसे कमाता है। जो एक देशद्रोही है और उसको फांसी दिए जाने की मांग की।
उन्होंने हिंदुस्तान के हिंदुओं से अपील करते हुए कहा कि सलमान खान की फिल्में कदापि न देखें। सलमान खान पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि सलमान खान बेईमान, चोर, डकैत और बदमाश भी है, जो हिंदुस्तान का पैसा चुराकर पाकिस्तान भेजता है। ऐसे में सलमान को फांसी देने की मांग करता हूं।


