बलरामपुर में चौंकाने वाला मामला: मृत समझकर कराया पोस्टमार्टम, दफन करने कब्रिस्तान पहुंचे तो बाजार में घूमता मिला
उप्र के बलरामपुर के उतरौला में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस द्वारा जिस युवक को मृत मानकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर के उतरौला में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस द्वारा जिस युवक को मृत मानकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पोस्टमार्टम होने के बाद जब उसे लेकर कब्रिस्तान दफन करने पहुंचे तो वह युवक बाद में जीवित हालत में बाजार में घूमता मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पूरे मामले की चर्चा होने लगी।
मामला पटेल नगर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पटेल नगर निवासी शमीम ने बताया कि शनिवार को उतरौला पुलिस ने उन्हें सूचना दी थी कि उनके भाई मुस्तफा की मौत हो गई है और उनका शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही परिवार में मातम और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
परिजनों ने पुलिस के निर्देश पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलरामपुर जिला अस्पताल स्थित पीएम हाउस पहुंचाया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
रविवार को परिजन शव को लेकर घर लौटे और दफनाने की तैयारी शुरू कर दी और मुस्लिम रीति रिवाज के साथ जब कब्रिस्तान दफन करने पहुंचे। उसके बाद जो सुना होसी उड़ गए।







