कुशीनगर में आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
उप्र के कुशीनगर जनपद में आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय किशोर की मौत होने की दुखद खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाढीभार गाँव का है।
कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट
कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जनपद में आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय किशोर की मौत होने की दुखद खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाढीभार गाँव का है।
मिली जानकारी के अनुसार किशोर खेत मे अपने माँ के साथ सब्जी तोड़ने गया था। घायल किशोर को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


