अयोध्या: लखनऊ अग्निकांड के मृतकों को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, कहा- अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक घटना

लखनऊ में हुई दर्दनाक अग्निकांड की घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए के कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा उप्र के अयोध्या जनपद में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।

अयोध्या: लखनऊ अग्निकांड के मृतकों को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, कहा- अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक घटना
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। लखनऊ में हुई दर्दनाक अग्निकांड की घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए के कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा उप्र के अयोध्या जनपद में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता ने किया। कैंडल मार्च सिविल लाइंस स्थित शहीद स्तंभ से प्रारंभ होकर गांधी पार्क तक निकाला गया।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

वही कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय छात्र संगठन अध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता ने बताया कि यह हादसा अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। संगठन मृतकों के परिजनों के साथ खड़ा है तथा प्रशासन से पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग करता है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा,अशोक कनौजिया, बृजेश रावत, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह, कवींद्र साहनी, धीरेंद्र सिंह बबलू, सहित राष्ट्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।