55 साल पहले हेलेन पर फिल्माया गया आशा भोसले का वो कल्ट सॉन्ग, जो हुआ था बैन

सदाबहार गायिका दिवंगत आशा भोसले 'सुरों की मल्लिका' कही जाती थीं। 12000 से ज्यादा गानों को आवाज देने वालीं आशा ताई ने हर तरह के गानों को अपनी आवाज दी।

55 साल पहले हेलेन पर फिल्माया गया आशा भोसले का वो कल्ट सॉन्ग, जो हुआ था बैन
Published By- Diwaker Mishra

मुंबई/जनमत न्यूज़। सदाबहार गायिका दिवंगत आशा भोसले 'सुरों की मल्लिका' कही जाती थीं। 12000 से ज्यादा गानों को आवाज देने वालीं आशा ताई ने हर तरह के गानों को अपनी आवाज दी। वह कई आइटम सॉन्ग्स भी गा चुकी थीं। 55 साल पहले उन्होंने एक गान गाया था, जो बाद में बैन कर दिया गया था।

दरअसल, 55 साल पहले आशा भोसले ने एक आइटम सॉन्ग को अपनी आवाज दी थी। गाने के बोल पर इतना ज्यादा बवाल मचा था कि बाद में इसे बैन ही करना पड़ा। कहा जाता है कि गाना सुनने के बाद गीतकार स्टूडियो से ही शर्मिंदा होकर बाहर चले गए थे।

बोल्ड गाने से हेलेन ने मचाया था बवाल

यह किस्सा 1971 में आई फिल्म 'कारवां' का है। इस फिल्म में हेलेन 'पिया तू अब तो आजा' गाने में नजर आई थीं। यह गाना खूब पसंद किया गया था। थिएटर्स में जब यह गाना बजता था तो लोग सीटियां बजाने पर मजबूर हो जाते थे।

जब आशा भोसले के पास यह गाना आया थो तो वह नाराज हो गई थीं। उनका कहना था कि बार-बार उन्हें ऐसे गाने क्यों मिलते हैं। हालांकि आरडी बर्मन ने उन्हें मना लिया और आखिरकार आशा भोसले ने यह गाना गाया।

गाना सुनकर शर्मिंदा हो गए थे गीतकार

गाने के बोल लिखे थे मजरूह सुल्तानपुरी ने। कहा जाता है कि जब गाने की रिकॉर्डिंग हो रही थी, तब उस वक्त मजरूह भी स्टूडियो में मौजूद थे। वह खुद अपने गाने के बोल सुनकर शर्मिंदा हो गए थे और स्टूडियो के बाहर चले गए थे।

आखिरकार, फिल्म रिलीज हुई और गाना भी सुपरहिट हुआ मगर गाने के बोल पर बवाल मच गया। इसके लिरिक्स को सिडक्टिव बताया गया और फिर बैन लग गया। बैन लगने के बावजूद गाने को कल्ट का दर्जा मिला।

इस गाने की पॉपुलैरिटी आज भी कम नहीं हुई है। पांच दशक के बाद इस गाने की कुछ लाइनों को रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में लिया गया था जो दर्शकों को खूब पसंद आया।