'KISS नहीं करूंगा', जब संजय दत्त ने इस हीरोइन संग सीन करने से किया इनकार; भड़क गए डायरेक्टर

90s की सुपरहिट फिल्म सड़क के एक शॉट में संजय दत्त और एक्ट्रेस पूजा भट्ट के बीच एक किसिंग सीन की डिमांड थी, लेकिन एक्टर ने हीरोइन को किस करने से इनकार कर दिया।

'KISS नहीं करूंगा', जब संजय दत्त ने इस हीरोइन संग सीन करने से किया इनकार; भड़क गए डायरेक्टर
Published By- Diwaker Mishra

मुंबई/जनमत न्यूज़। 90s की सुपरहिट फिल्म सड़क के एक शॉट में संजय दत्त और एक्ट्रेस पूजा भट्ट के बीच एक किसिंग सीन की डिमांड थी, लेकिन एक्टर ने हीरोइन को किस करने से इनकार कर दिया।

इस बात से सेट का माहौल टेंशन में आ गया था। फिल्म के डायरेक्टर व पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) संजय दत्त के इनकार से भड़क गए थे।

संजय दत्त-पूजा भट्ट का किसिंग सीन किस्सा

दरअसल, जब पूजा भट्ट सड़क मूवी में काम कर रही थीं, उस वक्त वह सिर्फ 19 साल की थीं। वहीं, संजय दत्त अपने 30s में थे। फिल्म में एक सीन था, जहां संजय को पूजा को किस करना था। इस सीन को फिल्माने को लेकर एक्टर काफी नर्वस थे। फिर उन्होंने मना ही कर दिया कि वह पूजा को किस नहीं करेंगे।

संजय दत्त को किस करने से झिझक रही थीं पूजा

यह खुलासा खुद पूजा भट्ट ने अपने पॉडकास्ट द पूजा भट्ट शो में किया है। उन्होंने बताया कि इंटीमेट सीन कभी भी जरूरी काम नहीं, बल्कि एटीट्यूड है। उन्होंने बताया कि वह खुद भी एक्टर के साथ किसिंग सीन करने को लेकर नर्वस थीं। पूजा ने याद किया मुझे संजय दत्त को किस करना था और मैं पास की किसी चट्टान के नीचे छुप जाना चाहती थी।

संजय दत्त के इनकार से भड़क गए थे महेश भट्ट

एक तरफ पूजा भट्ट नर्वस थीं तो दूसरी तरफ संजय दत्त भी काफी असहज थे। इसलिए उन्होंने सीन करने से ही इनकार कर दिया था। एक्टर ने इस इनकार की जो वजह दी, वो महेश भट्ट को जरा भी रास नहीं आई थी।

इस बारे में पूजा ने बताया संजय ने कहा, 'मैं उन्हें किस नहीं करूंगा, मैंने उन्हें उनके बचपन से देखा है।' तो मेरे पापा (महेश भट्ट) ने कहा, 'यह पूरी तरह पाखंड है। अगर तुम उन्हें किस नहीं कर सकते हो तो तुम्हें किसी और की बेटी को किस करने का कोई हक नहीं है।'

सालों बाद पूजा-संजय ने की थी वापसी

पूजा भट्ट ने करीब तीन दशक के बाद सड़क मूवी के सीक्वल सड़क 2 में संजय दत्त के साथ वापसी की थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में थे, जबकि पूजा ने कैमियो किया था।