औरैया: सहकारी बैंक अध्यक्ष पद पर भाजपा नेता नितिन अवस्थी का निर्विरोध चुना जाना तय, नहीं हुआ कोई और नामांकन

औरैया जनपद में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष पद पर भाजपा नेता नितिन अवस्थी का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया है।

औरैया: सहकारी बैंक अध्यक्ष पद पर भाजपा नेता नितिन अवस्थी का निर्विरोध चुना जाना तय, नहीं हुआ कोई और नामांकन
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष पद पर भाजपा नेता नितिन अवस्थी का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया है। विपक्ष की ओर से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया, जिसके चलते मुकाबला एकतरफा हो गया।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर बैंड-बाजे के साथ नितिन अवस्थी का भव्य स्वागत किया गया और पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार दुबे समेत कई भाजपा नेताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दी।

ब्लॉक परिसर में जश्न का माहौल रहा, वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। इससे पहले औरैया ब्लाक में आज उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा नेता नितिन अवस्थी ने अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के दौरान भाजपा के जिला प्रभारी आनंद जी, ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडे, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार दुबे, भाजपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चुनाव प्रक्रिया को लेकर ब्लॉक परिसर और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए। नामांकन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।