अयोध्या: जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की पहली बैठक संपन्न, मुख्यमंत्री के अभियान को आगे बढ़ाने पर चर्चा
उप्र के अयोध्या जनपद के विकास भवन में प्रदेश सरकार द्वारा गठित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में विकास के साथ विरासत को जोड़ने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अभियान को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के विकास भवन में प्रदेश सरकार द्वारा गठित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में विकास के साथ विरासत को जोड़ने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अभियान को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।
रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में जिला स्तरीय समितियों का गठन किया गया है। बैठक में जिले की विकास योजनाओं और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। रामचंद्र यादव ने कहा कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना समिति की प्राथमिकता होगी।
बैठक में तय किया गया कि विकास योजनाओं को गति देकर अगले 15 दिनों में उनके क्रियान्वयन को जमीन पर उतारा जाएगा। विधायक ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मिलकर विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की बात कही।
गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने समिति गठन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब जनप्रतिनिधि विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा कर सकेंगे।
अभय सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाएं समाज के सभी वर्गों के लिए हैं और आचार संहिता लागू होने से पहले विकास कार्यों को पूरा कराने का प्रयास होगा।
कुंडा स्थित राजा भैया के यहां राम कथा में शामिल होने के सवाल पर अभय सिंह ने कहा कि वह 17 तारीख को रामकथा में जरूर जाएंगे। उन्होंने कहा कि जहां श्रीराम की कथा होती है, वहां हनुमान जी विराजमान रहते हैं। ऐसे आयोजनों में जाने से कोई उन्हें नहीं रोक सकता।



