औरैया: बेकाबू ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंदा, शिक्षक की मौत; युवक गंभीर

उप्र के औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ऐरवा कटरा रोड पर सहसपुर मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेकाबू ट्रक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

औरैया: बेकाबू ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंदा, शिक्षक की मौत; युवक गंभीर
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ऐरवा कटरा रोड पर सहसपुर मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेकाबू ट्रक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

हादसे में ऐरवा कुईली निवासी निजी स्कूल के शिक्षक शरद उर्फ रामजी पोरवाल की पुत्र मृगेन्द्र पोरवाल मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नवीन तिवारी, निवासी निवाजपुर, गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया ऐरवा कुईली निवासी शरद उर्फ रामजी पोरवाल ऐरवा कटरा स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।

वह बिधूना स्थित सेंट्रल बैंक में किसी काम से आए थे। बैंक का काम पूरा करने के बाद वह बाइक से अपने घर ऐरवा लौट रहे थे बताया गया कि सहसपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि शरद गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक अन्य बाइक सवार नवीन तिवारी को भी टक्कर मार दी नवीन अपने भाई प्रवीण के साथ ऐरवा कटरा से पहचान पत्र में संशोधन कराने के बाद घर लौट रहे थे।

सहसपुर मोड़ पर दोनों कुछ देर के लिए रुके थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की 112 गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल नवीन को तत्काल बिधूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी  विनेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

शरद पोरवाल उर्फ रामजी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की दादी रेशमा देवी,पूर्व अध्यापिका का रो-रोकर बुरा हाल है। शरद परिवार की इकलौती संतान होने के कारण परिजनों का दुख और भी गहरा है।