कुशीनगर: बिजली का ट्रांसफार्मर फटने से बड़ा हादसा, पति-पत्नी और दो बच्चे झुलसे

उप्र के कुशीनगर जनपद में में बिजली का ट्रांसफार्मर फटने से बड़ा हादसा होने की खबर है। ट्रांसफार्मर की आग से पति पत्नी और दो बच्चे झुलस गए।  

कुशीनगर: बिजली का ट्रांसफार्मर फटने से बड़ा हादसा, पति-पत्नी और दो बच्चे झुलसे
Published By- Diwaker Mishra

कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट

कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जनपद में बिजली का ट्रांसफार्मर फटने से बड़ा हादसा होने की खबर है। ट्रांसफार्मर की आग से पति पत्नी और दो बच्चे झुलस गए।  

घटना रविन्द्र नगर धूस थाने के कोहड़ा गांव की है। जानकारी के अनुसार ब्लास्ट होने के ट्रांसफार्मर का पानी पास के घर में पहुंचा जिससे घर के बरामदे में बैठे सभी लोग जल गए। इनमे दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।  

इस अग्निकांड में महेश्वर सिंह उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चे झुलस गए। फायर बिग्रेड की टीम ने पहुंचकर आग बुझाई। बताया जा रहा है कि तीन दिनों से ट्रांसफार्मर से धुआं निकल रहा था।

शिकायत के बाद भी बिजली विभाग ने ध्यान नहीं दिया था। आज अचानक ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया जिसके चलते यह अग्निकाद हो गया।