औरैया: चलती DCM में अचानक लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप

उप्र के औरैया जनपद में चलती DCM में अचानक आग लगने की खबर है। अचानक आग लगने से धू-धूकर जलने लगी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

औरैया: चलती DCM में अचानक लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज। उप्र के औरैया जनपद में चलती DCM में अचानक आग लगने की खबर है। अचानक आग लगने से धू-धूकर जलने लगी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। यह घटना जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के कस्वा मुरादगंज के पास नेशनल हाईवे की है।

जानकारी के अनुसार चालक ने इंजन से धुआं उठता देख जब तक DCM किनारे लगाई, तब-तक DCM से लपटे उठने लगी। DCM से आग की लपटें उठती देख लोगों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व फायर बिग्रेड टीम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि DCM कानपुर भाड़ा लेने जा रही थी तभी आचनक आग लग गई।