अखिलेश यादव की जुबां पर आया कांग्रेस नेता हसीब खान का नाम, कांग्रेस नेता बोले- वो एक अच्छे इंसान

सपा का दामन छोड़ने के बाद भी सपा मुखिया अखिलेश यादव की जुबां पर उप्र के बलरामपुर जिले के कांग्रेस नेता हसीब खान का नाम आया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उतरौला क्षेत्र के लोगों द्वारा पूछे गए सवाल में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने हसीब खान का ज़िक्र किया।

अखिलेश यादव की जुबां पर आया कांग्रेस नेता हसीब खान का नाम, कांग्रेस नेता बोले- वो एक अच्छे इंसान
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। सपा का दामन छोड़ने के बाद भी सपा मुखिया अखिलेश यादव की जुबां पर उप्र के बलरामपुर जिले के कांग्रेस नेता हसीब खान का नाम आया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उतरौला क्षेत्र के लोगों द्वारा पूछे गए सवाल में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने हसीब खान का ज़िक्र किया।

हसीब खान ने समाजवादी पार्टी से 2022 में उतरौला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हाल में ही हसीब खान समाजवादी पार्टी का दामन छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए है।

वहीं कांग्रेस नेता हसीब खान ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जुबां पर आज भी मेरा नाम है ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि वो एक बड़े नेता हैं और उनका ये बड़कपन है कि उन्होंने सबके सामने मेरा ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ही उनपर भरोसा जताते हुए उन्हें पहला चुनाव लड़ाया था और अखिलेश यादव एक बेहतर नेता के साथ एक अच्छे इंसान भी हैं जो आम लोगों की हक की लड़ाई के लिए हमेशा आगे रहते हैं।