बुलंदशहर: नगर पुलिस की चेकिंग में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, 40 साल से रह रहा था आरोपी
उप्र के बुलंदशहर जनपद की नगर पुलिस की चेकिंग में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी करीब 40 साल से भारत में अवैध रूप से रह रहा था।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद की नगर पुलिस की चेकिंग में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी करीब 40 साल से भारत में अवैध रूप से रह रहा था।
आरोपी वासिद पर फर्जी आधार और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का आरोप है। आरोपी पहले गुलावठी में रहता था और अब बीसा कॉलोनी में ठिकाना बना रखा था। आरोपी नगर पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। मामले में अन्य कड़ियों की जांच तेज की जा रही है।


