कन्नौज: पूर्व ब्लाक प्रमुख को 8 साल की सजा व 10 लाख का जुर्माना, गैंगेस्टर मामले में कोर्ट का फैसला

उप्र के कन्नौज जनपद के सपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख नबाव सिंह यादव और नीलू यादव को सजा सुनाए जाने की खबर है। गैंगेस्टर मामले में न्यायालय ने सजा सुनाई है।

कन्नौज: पूर्व ब्लाक प्रमुख को 8 साल की सजा व 10 लाख का जुर्माना, गैंगेस्टर मामले में कोर्ट का फैसला
Published By- Diwaker Mishra

कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट  

कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद के सपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख नबाव सिंह यादव और नीलू यादव को सजा सुनाए जाने की खबर है। गैंगेस्टर मामले में न्यायालय ने सजा सुनाई है।

घटना में सह अभियुक्त पूजा तोमर को भी सजा सुनाई गई है। नवाब सिंह और नीलू यादव को 8-8 साल की सजा और दोनों पर 10 - 10 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।

पूजा तोमर को 6 साल की सजा सुनाई गई है। पूजा तोमर पर 5 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। गैंगेस्टर न्यायालय ने तीनों अभियुक्तों को सजा सुनाई है।