हाथरस: अज्ञात कारणो के चलते टेंट की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

उप्र के हाथरस जनपद में टेंट की दुकान में अज्ञात कारणो के चलते भीषण आग लगने की खबर है। इस आग से लाखों का नुकसान हुआ है, फायर टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।

हाथरस: अज्ञात कारणो के चलते टेंट की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Published By- Diwaker Mishra

हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट

हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद में टेंट की दुकान में अज्ञात कारणो के चलते भीषण आग लगने की खबर है। इस आग से लाखों का नुकसान हुआ है, फायर टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की सुबह बाजिदपुर में स्थित ओवैश खान की टेंट की दुकान अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना ओवैश को दी तो वह दुकान पर पहुंचा।

जैस ही ओवैश ने दुकान खोला तो अंदर सामान में भीषण आग लगी थी। सूचना पर अग्निशमन अधिकारी केपी सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए जिन्होंने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया है। जब तक आग बुझी तब तक पीड़ित का लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।