सहारनपुर में ऑपरेशन सवेरा के तहत स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, 10 मुकदमों का है आपराधिक इतिहास

उप्र के सहारनपुर जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा-नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत थाना मंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

सहारनपुर में ऑपरेशन सवेरा के तहत स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, 10 मुकदमों का है आपराधिक इतिहास
Published By- Diwaker Mishra

सहारनपुर से अनिल वर्मा की रिपोर्ट

सहारनपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सहारनपुर जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा-नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओरअभियान के तहत थाना मंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 250 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। आज थाना मंडी पुलिस पुराना कलसिया रोड पर चेकिंग और गश्त कर रही थी।

इसी दौरान जे.वी. जैन इंटर कॉलेज के बराबर वाले रास्ते से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 250 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिशान पुत्र इनाम, निवासी टोपिया सराय, थाना मंडी, सहारनपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना मंडी में मु.अ.सं. 465/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा है।

उसके खिलाफ वर्ष 2011 से 2025 तक चोरी, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट, मारपीट, धोखाधड़ी, जालसाजी, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2025 में भी उसके खिलाफ धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।

पुलिस अब आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि स्मैक कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।