बुलन्दशहर: ई-रिक्शा चला रहे नाबालिग से भिड़ी बाइक, पुलिस के सामने जमकर हंगामा

उप्र के बुलन्दशहर जनपद में ई-रिक्शा चला रहे नाबालिग से स्कूल जा रहे नाबालिग बच्चों की बाइक भिड़ने की खबर सामने आ रही है। बीच-बचाव करने आए युवक पर नाबालिग ने मारपीट का आरोप लगाया।

बुलन्दशहर: ई-रिक्शा चला रहे नाबालिग से भिड़ी बाइक, पुलिस के सामने जमकर हंगामा
Published By- Diwaker Mishra

बुलन्दशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलन्दशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलन्दशहर जनपद में ई-रिक्शा चला रहे नाबालिग से स्कूल जा रहे नाबालिग बच्चों की बाइक भिड़ने की खबर सामने आ रही है। बीच-बचाव करने आए युवक पर नाबालिग ने मारपीट का आरोप लगाया।

इस दौरान बीच सड़क पर पुलिस के सामने जमकर हंगामा हुआ। पुलिस को चुनौती देकर कस्बे की सड़कों पर नियमो का उलंघन कर बेख़ौफ़ नाबालिग बच्चे ई रिक्शा दौड़ा रहे हैं।

सड़क पर हंगामा कर रहे घुमंतू जाती के लोगो को पुलिस समझाने में जुटी है। मामला बुलन्दशहर में थाना बीबी नगर क्षेत्र के बीबी नगर कस्बा स्थित बस स्टैंड के पास का है।