एटा: अधबने मकान की बल्ली पर लटकर विवाहिता ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस; मौके से जुटाए साक्ष्य
उप्र के एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र के सराय खानम मोहल्ले में 32 वर्षीय विवाहिता ने अधबने मकान में बल्ली पर लटकर कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट
एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र के सराय खानम मोहल्ले में 32 वर्षीय विवाहिता ने अधबने मकान में बल्ली पर लटकर कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह फील्ड यूनिट के साथ पहुंचे है। जांच एजेंसियों ने साक्ष्य संकलित किए और घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस मृत विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पूनम पत्नी संजय निवासी सराय खानम ने अधवने मकान में रखी बल्ली पर झूल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता कर रही है। विवाहिता का 10 वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज के तहत विवाह हुआ था।घटना गुरुवार देर रात्रि की प्रातः 8 बजे पुलिस को सूचना मिली है ।
मृतका के दो बेटे है हैं राज उम्र 9 वर्ष, प्रेम उम्र करीब 5 वर्ष, पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
मामले पर क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया घटना की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है।पति से कुछ कहासुनी हो गई महिला ने आत्महत्या की है। फील्ड यूनिट मौके पर है साक्ष्य संकलित कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।




