मुजफ्फरनगर में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, पुलिस-प्रशासन रहा मुस्तैद
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों ने लगातार भ्रमणशील रहकर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
एसपी सिटी अमृत जैन ने पुलिस बल के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मतदान केंद्रों पर सतर्कता बनाए रखने, कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा शांति व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों द्वारा मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई, ताकि निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। पुलिस-प्रशासन की सतर्कता और सुरक्षा प्रबंधों के बीच जनपद में एमएलसी चुनाव सकुशल संपन्न हुआ।



