अयोध्या में स्थापित की जाएगी शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा, गांवों से एकत्र की जा रही मिट्टी
उप्र के अयोध्या जनपद के गोसाईंगंज में प्रतिमा स्थापना की तैयारी है। गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र के महबूबगंज बाजार के पास छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के गोसाईंगंज में प्रतिमा स्थापना की तैयारी है। गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र के महबूबगंज बाजार के पास छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
भाजपा नेता सर्वेश कुमार वर्मा प्रतिमा लगवा रहे हैं। इस सम्बन्ध में गोसाईगंज विधानसभा संभावित प्रत्याशी सर्वेश वर्मा ने प्रेस वार्ता की। 27 दिसंबर को प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम लगभग 30 हजार लोगों की उपस्थिति में संपन्न कराने की योजना है। प्रतिमा की ऊंचाई जमीन से लगभग 17 फीट होगी।
प्रतिमा का निर्माण पूरा: प्रेस वार्ता में डॉ. सर्वेश कुमार वर्मा ने बताया कि कुशल कारीगरों द्वारा प्रतिमा का निर्माण किया जा चुका है। प्रतिमा की स्थापना महबूबगंज बाजार के पास स्थित साईं बाबा कॉलेज ऑफ फार्मेसी है।
गांव-गांव से निकलेगी माटी यात्रा: प्रतिमा स्थापना से पहले गोसाईंगंज विधानसभा और अयोध्या जनपद के विभिन्न गांवों में माटी यात्रा निकाली जाएगी।
माटी यात्रा का उद्देश्य: प्रत्येक गांव से मिट्टी एकत्र कर उसे प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
मुख्यमंत्री योगी का मार्गदर्शन: आयोजकों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुझाव और आशीर्वाद से प्रतिमा स्थापना की तैयारियां की जा रही हैं।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी: प्रेस वार्ता में अयोध्या, गोसाईंगंज और आसपास के क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में शामिल होने की अपील: आयोजकों ने लोगों से छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम में शामिल होकर इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने की अपील की।



