कन्नौज में गैंगस्टर और दुष्कर्म के आरोपी नवाब सिंह पर बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ की 11 संपत्तियां कुर्क

उप्र के कन्नौज जनपद में गैंगस्टर और दुष्कर्म के आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह और उसके भाई नीलू के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है।

कन्नौज में गैंगस्टर और दुष्कर्म के आरोपी नवाब सिंह पर बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ की 11 संपत्तियां कुर्क
Published By- Diwaker Mishra

कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट

कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में गैंगस्टर और दुष्कर्म के आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह और उसके भाई नीलू के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है।

सदर कोतवाली क्षेत्र में दोनों की करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य की 11 संपत्तियों को कुर्क किया गया है। इसके साथ ही अब तक दोनों भाइयों की लगभग 17 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

कन्नौज में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रशासन ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह और उसके भाई नीलू की 11 संपत्तियों को कुर्क कर लिया। कुर्क की गई संपत्तियों में 8 कृषि भूमि और 3 आवासीय संपत्तियां शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है।

सदर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और राजस्व विभाग की मौजूदगी में जप्तीकरण की कार्रवाई पूरी की गई। अधिकारियों का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। इस ताजा कार्रवाई के बाद अब तक नवाब सिंह और नीलू की लगभग 17 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं।