कानपुर देहात: अकबरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में मेडिकोलीगल कार्यशाला आयोजित, वक्ताओं ने रखे अपने विचार

उप्र के कानपुर देहात जनपद के अकबरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के नवीन चिकित्सालय भवन में आज एक महत्वपूर्ण मेडिकोलीगल कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कानपुर देहात: अकबरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में मेडिकोलीगल कार्यशाला आयोजित, वक्ताओं ने रखे अपने विचार
Published By- Diwaker Mishra

कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट 

कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद के अकबरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के नवीन चिकित्सालय भवन में आज एक महत्वपूर्ण मेडिकोलीगल कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला जज रजत सिन्हा ने शिरकत की। कार्यशाला के दौरान डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी पहलुओं पर विस्तार से मंथन किया गया। 

अकबरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के नवीन चिकित्सालय भवन के 8वें फ्लोर पर आयोजित इस मेडिकोलीगल कार्यशाला में चिकित्सा जगत और कानून से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। 

​कार्यक्रम के दौरान “चिकित्साकर्मियों के विरुद्ध हिंसा: विधिक संरक्षण एवं कानूनी उपाय” विषय पर वक्ता के रूप में अपने विचार रखते हुए जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात के अध्यक्ष और अधिवक्ता जितेन्द्र प्रताप सिंह ने डॉक्टरों को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा प्रावधानों की जानकारी दी।

इसके साथ ही, कानपुर एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अध्यक्ष डॉ. जे.के. गुप्ता ने भी ‘मेडिकोलीगल एसेंशियल’ विषय पर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। ​कार्यक्रम की अध्यक्षता मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमरीश कुमार गुप्ता के संरक्षण में संपन्न हुई।