औरैया में 06 केंद्रों पर होगी होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
उप्र के औरैया जनपद में 25, 26 और 27 अप्रैल को 06 केंद्रों पर होने वाली होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा की सभी तैयारिया पूरी कर ली गईं हैं।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में 25, 26 और 27 अप्रैल को 06 केंद्रों पर होने वाली होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा की सभी तैयारिया पूरी कर ली गईं हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी बृजेश कुमार व एसपी अभिषेक भारती ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
परीक्षा के दौरान 06 सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट कड़ी निगरानी करेंगे। डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई, पानी व पंखों की व्यवस्था के सख्त निर्देश दिए।
भीषण गर्मी को देखते हुए सभी केंद्रों पर मेडिकल टीम तैनात रहेगी। बिना पहचान पत्र के किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा, इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी। ओएमआर शीट की प्रति परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Janmat News 
