राशिफल 7 जुलाई 2025: मेष सहित कुछ राशियों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, जानें सभी राशियों का हाल
आज का दिन कुछ राशियों के लिए कठिनाइयों भरा हो सकता है, तो कुछ को सौभाग्य का साथ मिलेगा। ग्रहों की चाल से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में क्या असर पड़ेगा, पढ़ें दिनभर का ज्योतिषीय विश्लेषण।

राशिफल 7 जुलाई 2025:- आज का दिन कुछ राशियों के लिए कठिनाइयों भरा हो सकता है, तो कुछ को सौभाग्य का साथ मिलेगा। ग्रहों की चाल से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में क्या असर पड़ेगा, पढ़ें दिनभर का ज्योतिषीय विश्लेषण।
ग्रहों की स्थिति
-
सूर्य व गुरु – मिथुन राशि में
-
शुक्र – वृषभ राशि में
-
बुध – कर्क राशि में
-
मंगल व केतु – सिंह राशि में
-
चंद्रमा – नीच का होकर वृश्चिक राशि में
-
राहु – कुंभ राशि में
-
शनि – मीन राशि में गोचर में हैं
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा हो सकता है। चोट या किसी आकस्मिक घटना की संभावना है। अनावश्यक विवादों से बचें। हालांकि, प्रेम और संतान संबंधों में संतुलन बना रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि
जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में सफलता और व्यापार में लाभ के योग हैं। प्रेम और संतान पक्ष भी मजबूत रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि
प्रतिद्वंद्वियों पर विजय मिलेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद और गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है। प्रेम और व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
कर्क राशि
शैक्षणिक और रचनात्मक कार्यों के लिए अनुकूल समय है। यात्राएं शुभ रहेंगी। प्रेम संबंधों में हल्की कहासुनी हो सकती है। संतान की सेहत पर ध्यान दें।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि
गृह क्लेश के संकेत हैं, किंतु भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। संतान और व्यापारिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
कन्या राशि
पराक्रम रंग लाएगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की और सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि
घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि व्यापार में जोखिम न लें। स्वास्थ्य और प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि
भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार और व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। संतान और प्रेम संबंधों में भी सफलता के योग हैं।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि
मानसिक तनाव और खर्च में वृद्धि हो सकती है। किसी चिंताजनक परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार और प्रेम सामान्य रहेंगे।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि
आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। यात्रा से लाभ हो सकता है। प्रेम और व्यापार के क्षेत्र में प्रगति संभव है।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।
कुंभ राशि
कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार की स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता या वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि
भाग्य आपके साथ रहेगा। यात्रा शुभ और लाभकारी रहेगी। कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार संतुलित रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।