आज का राशिफल 10 सितंबर 2025: सिंह राशि वाले विवाद से बचें, कई राशियों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण
Aaj Ka Rashifal 10 September 2025 – सिंह राशि को विवाद से बचने की सलाह, मेष में खर्च अधिक, वृषभ में संपत्ति विवाद, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 10 September 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार आज गुरु मिथुन राशि में, शुक्र कर्क राशि में, सूर्य-बुध-केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि-चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे योग कई राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक असर डाल सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल—
मेष राशि
अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। सिर दर्द और आंखों की समस्या परेशान कर सकती है। मन में अज्ञात भय रहेगा। प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करें।
वृषभ राशि
पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी में नुकसान की संभावना है। व्यावसायिक स्थिति मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि
यात्रा से बचें, नुकसान की आशंका है। अपमानित होने का भय रहेगा। संतान का साथ मिलेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।
कर्क राशि
परिस्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम और व्यापार ठीक रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करें।
सिंह राशि
जीवनसाथी और स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बड़े विवाद या झगड़े से बचें। प्रेमी-प्रेमिका मुलाकात में सावधानी रखें। नौकरी में रिस्क न लें। नीली वस्तु का दान शुभ है।
कन्या राशि
स्वास्थ्य डिस्टर्ब रहेगा। प्रेम और संतान सामान्य रहेगा। व्यापार मध्यम गति से चलेगा। शनिदेव की शरण में रहें।
तुला राशि
शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना लाभकारी होगा।
वृश्चिक राशि
संतान और प्रेम संबंधो में परेशानी रहेगी। विद्यार्थी मन से पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि
गृह कलह की संभावना है। प्रॉपर्टी और वाहन खरीदारी में बाधा आ सकती है। रक्तचाप अस्थिर रह सकता है। मां का स्वास्थ्य भी चिंता का कारण होगा। व्यापार ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि
व्यापार में नकारात्मक संकेत दिखेंगे। नाक-कान-गले की समस्या हो सकती है। भाई-बहन और मित्रों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संबंध अच्छे रहेंगे। काली जी को प्रणाम करें।
कुंभ राशि
धन हानि का योग है। जुबान पर नियंत्रण रखें। निवेश और उधार देने से बचें। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि
बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में तकरार हो सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

Janmat News 
