आज का राशिफल 26 मई 2026: वृश्चिक समेत कई राशियों को होगा धन लाभ, भाग्य देगा पूरा साथ

आज का राशिफल 26 मई 2026: ग्रहों की चाल से वृश्चिक, मकर और धनु राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल।

आज का राशिफल 26 मई 2026: वृश्चिक समेत कई राशियों को होगा धन लाभ, भाग्य देगा पूरा साथ
Published By- A.K. Mishra

26 मई 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। आज मंगल मेष राशि में, सूर्य और बुध वृषभ राशि में, जबकि शुक्र और गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा कन्या राशि में हस्त नक्षत्र में स्थित है, जिससे शोध, जांच-पड़ताल और गहराई से सोचने वाले लोगों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं राहु कुंभ और शनि मीन राशि में स्थित हैं।

ऐसे में आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्यवास्तुशास्त्री एवं अंक ज्योतिषीआचार्य अभिषेक भट्ट से सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज 26 मई 2026, मंगलवार का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि

आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटी-मोटी परेशानियां आपको प्रभावित कर सकती हैं। प्रेम संबंधों और संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। राजनीति और सरकारी कार्यों में लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यापार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। हरी वस्तु का दान करना शुभ माना गया है।

वृषभ राशि

भावनात्मक रिश्तों में तनाव की स्थिति बन सकती है। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। किसी बड़े फैसले को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, जबकि व्यापार में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। हरी वस्तु अपने पास रखना लाभकारी होगा।

मिथुन राशि

आज भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन और संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में भी उन्नति के योग हैं। मां काली की पूजा करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि

व्यापार में मजबूती आएगी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। नए कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में ताजगी बनी रहेगी। संतान पक्ष से भी संतोष मिलेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

सिंह राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के योग बनेंगे। परिवार में वृद्धि या शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि आज निवेश और लेन-देन से बचने की सलाह दी गई है। व्यापार अच्छा चलेगा। वाणी पर संयम रखें और हरी वस्तु का दान करें।

कन्या राशि

आज सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। जरूरत की वस्तुएं आसानी से उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

तुला राशि

खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा। हालांकि किसी बड़े नुकसान की संभावना नहीं है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में दूरी महसूस हो सकती है, इसलिए संवाद बनाए रखें। व्यापार सामान्य रहेगा। बजरंगबली की पूजा लाभकारी होगी।

वृश्चिक राशि

आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने निवेश से भी लाभ मिल सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

धनु राशि

कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। व्यापार में मजबूती आएगी। पिता और सरकारी अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। हनुमान जी की पूजा करना लाभकारी रहेगा।

मकर राशि

आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। मां काली की पूजा करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

आज जोखिम लेने से बचें। चोट लगने या किसी परेशानी में फंसने की आशंका है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्रेम और परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार सामान्य रूप से चलता रहेगा। गणेश जी की आराधना करना लाभकारी होगा।

मीन राशि

आज का दिन आनंद और सुख से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नौकरी और करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य और व्यापार दोनों अच्छे रहेंगे। नीली वस्तु का दान शुभ माना गया है।