प्रिंस नहीं, अब “किंग” कहिए! शुभमन गिल ने तोड़ा सुनील गावस्कर का 49 साल पुराना रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट को एक नया युग मिल चुका है — गिल युग। फैंस और एक्सपर्ट्स द्वारा लंबे समय से "प्रिंस ऑफ इंडियन क्रिकेट" कहे जा रहे शुभमन गिल अब खुद को "किंग" साबित कर चुके हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास के बाद शुभमन गिल को जब कप्तानी सौंपी गई,

नई दिल्ली/ जनमत न्यूज़:- भारतीय क्रिकेट को एक नया युग मिल चुका है — गिल युग। फैंस और एक्सपर्ट्स द्वारा लंबे समय से "प्रिंस ऑफ इंडियन क्रिकेट" कहे जा रहे शुभमन गिल अब खुद को "किंग" साबित कर चुके हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास के बाद शुभमन गिल को जब कप्तानी सौंपी गई, तो सभी की निगाहें उनके प्रदर्शन पर थीं — और उन्होंने सबकी उम्मीदों से कहीं आगे जाकर इतिहास रच दिया।
गावस्कर का रिकॉर्ड टूटा
6 जुलाई 2025 को एजबेस्टन टेस्ट में गिल ने 25 साल और 301 दिन की उम्र में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 336 रन की रिकॉर्ड जीत दिलाई। इस जीत के साथ शुभमन गिल विदेश में सबसे कम उम्र में टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम था, जिन्होंने 1976 में 26 साल और 202 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड को ऑकलैंड में हराया था।
एजबेस्टन में इंग्लैंड की पहली हार
गौरतलब है कि भारत इससे पहले एजबेस्टन में इंग्लैंड को कभी नहीं हरा सका था। लेकिन गिल की नेतृत्व क्षमता और बल्लेबाजी की दम पर यह असंभव भी संभव हो गया।
मैच का स्कोर कार्ड
· भारत पहली पारी: 587/10
o शुभमन गिल – 269
o रविंद्र जडेजा – 89
o यशस्वी जायसवाल – 87
· इंग्लैंड पहली पारी: 407/10
· भारत दूसरी पारी: 427/6 (घोषित)
o शुभमन गिल – 161
· इंग्लैंड दूसरी पारी: 271/10
भारत ने इंग्लैंड को 608 रन का लक्ष्य दिया, जिसे मेजबान टीम 271 रन पर समेट दी गई।
गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
· आकाश दीप: 10 विकेट (मैच में)
· मोहम्मद सिराज: 7 विकेट
भारत की यह जीत विदेश में रनों के अंतर से अब तक की सबसे बड़ी टेस्ट जीत बन गई है। इससे पहले 2019 में भारत ने वेस्टइंडीज को 318 रन से हराया था।
शुभमन गिल का युग शुरू
इस ऐतिहासिक जीत के साथ शुभमन गिल ने यह साबित कर दिया है कि वह केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान के कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने न केवल हार से वापसी की (पहला टेस्ट लीड्स में हार गया था), बल्कि विपक्षी टीम को पूरी तरह से दबाव में ला दिया।
अब भारतीय फैंस की नजरें इस सीरीज के बाकी मुकाबलों और गिल की कप्तानी में भारत के नए सफर पर टिकी हैं।