इंस्टाग्राम हुआ डाउन, हजारों यूजर्स को मैसेज भेजने में हुई समस्या; कई शहरों से आई शिकायतें

10 मार्च 2026 की रात हजारों यूजर्स ने इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मैसेजिंग (DM) से जुड़ी समस्या की शिकायत की। कई लोगों ने बताया कि वे मैसेज भेज या प्राप्त नहीं कर पा रहे थे।

इंस्टाग्राम हुआ डाउन, हजारों यूजर्स को मैसेज भेजने में हुई समस्या; कई शहरों से आई शिकायतें
Published By- Diwaker Mishra

नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। 10 मार्च 2026 की रात हजारों यूजर्स ने इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मैसेजिंग (DM) से जुड़ी समस्या की शिकायत की। कई लोगों ने बताया कि वे मैसेज भेज या प्राप्त नहीं कर पा रहे थे। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के अनुसार करीब 10 हजार से अधिक यूजर्स ने एप में गड़बड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

दुनिया भर के कई यूजर्स को इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मैसेज भेजने और प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने शिकायत की कि चैट विंडो तो खुल रही थी, लेकिन नए मैसेज भेजने पर वे डिलीवर नहीं हो रहे थे या फिर फेल्ड टू लोड मैसेज जैसे एरर दिखाई दे रहे थे।

हजारों यूजर्स ने दर्ज कराई शिकायत

आउटेज मॉनिटरिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार रात करीब 11:30 बजे तक लगभग 10 हजार से अधिक यूजर्स ने प्लेटफॉर्म पर समस्या की रिपोर्ट की। डेटा के अनुसार लोगों ने 74 प्रतिशत शिकायतें इंस्टग्राम एप से जुड़ी थी।

18 प्रतिशत सर्वर कनेक्शन समस्या से और चार प्रतिशत फीड या टाइमलाइन से संबंधित समस्याएं थी। इससे साफ है कि समस्या मुख्य रूप से मैसेजिंग फीचर को प्रभावित कर रही थी।

किन शहरों में ज्यादा आई समस्या?

रिपोर्ट्स के अनुसार यह समस्या खासतौर पर अमेरिका के कई बड़े शहरों में देखी गई। इनमें लॉस एंजेलिस, फीनिक्स, न्यूयॉर्क, बोस्टन, शिकागो और अटलांटा में शामिल थे। इन क्षेत्रों से बड़ी संख्या में यूजर्स ने मैसेजिंग में रुकावट की शिकायत की।

यूजर्स ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

जब समस्या बढ़ने लगी तो कई यूजर्स ने दूसरे प्लेटफॉर्म एक्स पर जाकर इसकी जानकारी साझा की। कुछ यूजर्स ने लिखा कि उनके मैसेज सेंड नहीं हो रहे, जबकि कुछ लोगों ने बताया कि पुराने मैसेज लोड नहीं हो रहे थे।

कई लोगों के लिए यह समस्या ज्यादा परेशान करने वाली थी क्योंकि वे इंस्टाग्राम डीएम का इस्तेमाल बिजनेस कम्युनिकेशन, क्लाइंट बातचीत और टीम सहयोग के लिए करते हैं।

मेटा की ओर से नहीं आया तत्काल बयान

हालांकि बड़ी संख्या में शिकायतों के बावजूद उस समय मेटा प्लेटफॉर्म की आधिकारिक सर्विस स्टेटस पेज पर इंस्टाग्राम से जुड़ी कोई समस्या दर्ज नहीं थी। रिपोर्ट लिखे जाने तक कंपनी की ओर से आउटेज की ओर से इस समस्या को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।

सोशल मीडिया आउटेज क्यों होते हैं

टेक एक्सपर्ट्स के अनुसार सोशल मीडिया एप्स में इस तरह की समस्याएं की कोई एक नहीं, बल्कि कई वजह होती हैं। जैसे सर्वर ओवरलोड, बैकएंड अपडेट या मेंटेनेंस, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर की गड़बड़ी और नेटवर्क रूटिंग समस्या। अक्सर ऐसी समस्याएं कुछ समय बाद खुद ही ठीक हो जाती हैं।

अगर आपका इंस्टाग्राम भी काम नहीं कर रहा, तो ये ट्राई करें:

एप अपडेट करें: प्ले स्टोर या एप स्टोर पर जाकर देखें कि कोई नया अपडेट तो नहीं आया है।

फोर्स स्टॉप: एक बार एप को बंद करके दोबारा खोलें।

ब्राउसर चेक करें: कई बार एप में दिक्कत होती है लेकिन वेब वर्जन चल रहा होता है।