बुलंदशहर में गैस उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी, बुकिंग और ओटीपी नहीं मिलने से एजेंसियों पर लंबी कतारें

गैस एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतारों में खड़े लोगों के चेहरों पर निराशा साफ देखी जा रही है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस नहीं मिलने से उन्हें रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी उठानी पड़ रही है और घर की रसोई चलाना मुश्किल हो गया है।

बुलंदशहर में गैस उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी, बुकिंग और ओटीपी नहीं मिलने से एजेंसियों पर लंबी कतारें
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

बुलन्दशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट —

बुलंदशहर/जनमत न्यूज। जनपद बुलंदशहर में रसोई गैस उपभोक्ताओं को इन दिनों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर की बुकिंग और ओटीपी नंबर समय पर नहीं मिलने के कारण उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि एजेंसियों के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन कई लोगों को गैस सिलेंडर लिए बिना ही घर लौटना पड़ रहा है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें मोबाइल पर ओटीपी नंबर नहीं मिल रहा है। एजेंसी से गैस लेने के लिए ओटीपी जरूरी होने के कारण उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। कई लोगों ने बताया कि कई-कई दिनों तक बुकिंग ही नहीं हो पा रही है, जिससे रसोई की व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार, वे लगातार गैस एजेंसियों से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि बुकिंग कराने के बाद भी सिस्टम में दिक्कत बताकर उन्हें गैस देने से मना कर दिया जाता है।

गैस एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतारों में खड़े लोगों के चेहरों पर निराशा साफ देखी जा रही है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस नहीं मिलने से उन्हें रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी उठानी पड़ रही है और घर की रसोई चलाना मुश्किल हो गया है।

उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग और गैस कंपनियों से मांग की है कि बुकिंग और ओटीपी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और उन्हें गैस सिलेंडर के लिए बार-बार एजेंसियों के चक्कर न लगाने पड़ें।