जंतर-मंतर की गूंज अयोध्या तक, सपा का हल्लाबोल; अजीत प्रसाद ने सरकार को घेरा

उप्र के अयोध्या जनपद मे लगातार सपा नेताओं का सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी और इस्तीफे की मांग को लेकर ज्ञापन दिया जा रहा है।

जंतर-मंतर की गूंज अयोध्या तक, सपा का हल्लाबोल; अजीत प्रसाद ने सरकार को घेरा
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद मे लगातार सपा नेताओं का सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी और इस्तीफे की मांग को लेकर ज्ञापन दिया जा रहा है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और सपा प्रमुख अखिलेश यादव व सांसद डिंपल यादव को पुलिस कस्टडी में लिए जाने के विरोध में अयोध्या में समाजवादी पार्टी सड़क पर उतर आई।

सपा नेता व पूर्व मिल्कीपुर विधानसभा प्रत्याशी अजीत प्रसाद के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने सांसद आवास से रामपथ पर जोरदार प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

वही सपा नेता पूर्व विधानसभा प्रतियासी अजीत प्रसाद ने पुलिस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की कड़ी आलोचना की।

उन्होंने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। और सपा नेता अजीत प्रसाद ने चेतावनी दी कि यदि विपक्ष और छात्रों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो प्रदेशभर में आंदोलन और तेज किया जाएगा।