उप्र के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर से अचानक निकलने लगा धुंआ, कराई इमरजेंसी लैंडिंग

उप्र के उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज हेलिकॉप्टर से लॉ मार्टस् से कौशाम्बी जा रहे थे। तकनीकी खराबी के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैडिंग करनी पड़ी, जिससे पूरा हेलिकॉप्टर धुंए से भर गया।

उप्र के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर से अचानक निकलने लगा धुंआ, कराई इमरजेंसी लैंडिंग
Published By- Diwaker Mishra

लखनऊ/जनमत न्यूज़। उप्र के उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज हेलिकॉप्टर से लॉ मार्टस् से कौशाम्बी जा रहे थे। तकनीकी खराबी के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैडिंग करनी पड़ी, जिससे पूरा हेलिकॉप्टर धुंए से भर गया।

सुरक्षा कारणों से हेलीकॉप्टर की पूरी जांच की जा रही है। वहीं कुछ समय बाद डिप्टी सीएम मौर्य एयरपोर्ट से दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी के लिए रवाना हो गए हैं।

डिप्टी सीएम को सुबह करीब 11:30 बजे कौशाम्बी पहुंचना था, जहां पार्टी पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित थी। इसके अलावा उन्हें विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी करना था।

वह ला-माटीनियर ग्राउंड से हेलीकॉप्टर से रवाना हुए थे। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर में धुआं फैलने लगा। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई। समय रहते हेलीकॉप्टर को उतार लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। डिप्टी सीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं।