मिर्ज़ापुर: भीषण सड़क हादसे में 11 लोगो की मौत; अनियंत्रित ट्रक ने बुलेरो,कार और ट्रेलर को मारी टक्कर

उप्र के मिर्ज़ापुर जनपद की ड्रमंडगंज घाटी में राष्टीय राजमार्ग 135 पर भीषण सड़क हादसे में 11 लोगो की मौत हो गयी। हादसे के दौरान अनियंत्रित ट्रक ने बुलेरो गाड़ी को टक्कर मारा जिसकी वजह से गाड़ी में आग लग गयी।

मिर्ज़ापुर: भीषण सड़क हादसे में 11 लोगो की मौत; अनियंत्रित ट्रक ने बुलेरो,कार और ट्रेलर को मारी टक्कर
Published By- Diwaker Mishra

मिर्ज़ापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

मिर्ज़ापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्ज़ापुर जनपद की ड्रमंडगंज घाटी में राष्टीय राजमार्ग 135 पर भीषण सड़क हादसे में 11 लोगो की मौत हो गयी। हादसे के दौरान अनियंत्रित ट्रक ने बुलेरो गाड़ी को टक्कर मारा जिसकी वजह से गाड़ी में आग लग गयी।

गाड़ी में बैठे 8 लोगो की जल कर मौत हो गयी। वही ट्रक की टक्कर के बाद कार भी कंटेनर में जा घुसी, जिसकी वजह से कार चला रहे चालक की मौत हो गयी। हादसे में ट्रक के खलासी की भी मौत हुई है चालक घायल है।

बताया जा रहा है कि हादसा ड्रमंडगंज घाटी में चना लाद कर नीचे उतर रही ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गयी। उसने पीछे से बुलेरो,कार और कंटेनर को टक्कर मार दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी।

बुलेरो में लगी गाड़ी में आग की वजह से उसमे सवार कोई नही बच पाया है मौके पर पवन कुमार गंगवार जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक का कहना है इस हादसे में 11 लोगो की मौत हुई।